बिहार चुनाव: नीतीश कुमार को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने छोड़ी JDU, थामा तेजस्वी यादव का हाथ!

बिहार के मधुबनी जिले की लौकहा सीट से विधायक रह चुके लक्ष्मेश्वर राय ने गुरुवार (9 अक्टूबर) को नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया. लक्ष्मेश्वर राय ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD)में शामिल हो गए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रह चुके लक्ष्मेश्वर राय ने अपने इस्तीफे के लिए पार्टी में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा की ‘मनमानी’ को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, “अब पार्टी में नीतीश कुमार नहीं, बल्कि संजय झा सब कुछ चला रहे हैं. मुख्यमंत्री को किनारे कर दिया गया है और कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती.”