बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में आखिरकार सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है. हालांकि, इस ऐलान के बाद एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का मन खिन्न दिखाई दिया.
उपेंद्र कुशवाहा ने उम्मीद से कम सीटें मिलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखी, जिसने सियासी हलचल तेज कर दी.
उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पोस्ट में लिखा – “प्रिय मित्रों और साथियों, आप सभी से क्षमा चाहता हूं. आपके मन के अनुरूप सीटों की संख्या तय नहीं हो पाई. मैं जानता हूं कि इस निर्णय से हजारों-लाखों कार्यकर्ता निराश हुए होंगे. कई घरों में आज खाना तक नहीं बना होगा. पर मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी मेरी और पार्टी की विवशता को समझेंगे.”
