बिहार चुनाव 2025: किस पार्टी से कितने नामांकन रद्द?

2025 का बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. इस बीच प्रत्याशियों का नामांकन भी जांच के बाद रद्द हो रहा है. सुगौली से वीआईपी के उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हुआ है तो वहीं मढ़ौरा सीट से एलजेपी आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है. कई जिलों में और भी प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हुआ है.


कहां से किसका नामांकन रद्द हुआ?

मोहनिया से आरजेडी प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द किया गया (ऐसा प्रत्याशी ने दावा किया है).
पश्चिमी चंपारण की वाल्मीकिनगर सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दीर्घ नारायण प्रसाद का नामांकन रद्द कर दिया गया है.
मोतिहारी जिले की सुगौली विधानसभा सीट से विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का नामांकन कुछ कारणों से रद्द हो गया है.
छपरा: मढ़ौरा सीट से चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है.
रामगढ़ विधानसभा से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मनीष तिवारी का नामांकन रद्द.
हाजीपुर: लालगंज विधानसभा क्षेत्र से पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति के उम्मीदवार के रूप में दिवंगत राकेश पासवान की पत्नी सीमा सुंदरी देवी का नामांकन रद्द हुआ है.
चिरैया सीट से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सलाउद्दीन का नामांकन रद्द हुआ है.
चिरैया सीट से ही बसपा के बिंदेश्वरी राम का नामांकन रद्द किया गया है.
रोहतास: डेहरी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी धनजी कुमार का नामांकन रद्द हुआ है.
डेहरी से तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी सुनीता देवी का भी नामांकन रद्द हुआ है.
रक्सौल विधानसभा सीट से बसपा के गौतम कुमार का नामांकन रद्द हुआ है.

बता दें कि लिस्ट और लंबी है. कई और भी प्रत्याशी हैं जिनका कुछ कारणों से नामांकन रद्द हो गया है. इसमें छोटे दलों से लेकर निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं.