रियलिटी शो बिग बॉस 19 के इस वीकएंड का वार का सबको बड़ी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस बार शो में बड़ा उलटफेर होने वाला है। वहीं इसमें चार चांद लगाने आ रही हैं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, जिनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नजर आएंगी। जो अपनी आगामी सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ का प्रमोशन करने आ रही हैं, जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है। वीडियो में अभिनेत्री सफेद ड्रेस में शो के होस्ट और अभिनेता सलमान खान के साथ पोज देती हुईं फोटोज क्लिक करा रही हैं। बिग बॉस 19 में माधुरी दीक्षित के आने की खबर आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, ‘मेरी बेस्ट जोड़ी।’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला- ‘इन्हें साथ में एक नई रोमांटिक फिल्म करनी चाहिए।’ एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘हम आपके हैं कौन।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स लाल दिल वााला इमोजी लगाकर इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, शो में आ रही हैं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित
