BCCI ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई, जबकि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को मौका नहीं मिला. दोनों को मौका नहीं मिलना पहले ही तय हो गया था.

दरअसल इससे पहले सामने आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिलहाल टीम मैनेजमेंट का पूरा फोकस आगामी टी20 वर्ल्ड कप पर है, जिसके चलते हार्दिक और बुमराह को आराम दिया गया है. दोनों स्टार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे.

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल.