बरेली: वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में मिशनशक्ति अभियान

बरेली: वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु शाक्य, मण्डल अध्यक्ष शशिप्रभा के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष मोहिनी, जिलासचिव मेघा और महानगर अध्यक्ष शन्नो वर्मा,उपाध्यक्ष सुरभि सोनी, ने फिनिक्स मॉल के पास खण्डेलवाल कॉलोनी में श्री मती प्रतिभा पत्नी विजय कुमार की नवजात बेटी के घर पहुँची।

इसमें एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, (आज की बेटी,कल का ताज़).संगठन की कार्यकर्तओं को बेटी जन्म की सूचना मिली तो संगठन की वार्ड अध्यक्ष संगीता वर्मा, प्रिया सिंह,गुँजन,अंजू श्रीवास्तव, आरती गुप्ता, बबली, अनिता राठौर, अपनी टीम के साथ पहुंच गईं बेटी और बेटी को जन्म देने बाली माँ का स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ऋतु शाक्य ने कहा कि हमारी संस्था वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी पिछले 4 सालों से प्रधानमंत्री जी की विशेष मुहीम बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ,को आज की बेटी कल का ताज़ मुहीम चलाकर, जमीन पर उतारकर आगे बढ़ा रही हैं। यह मुहीम पूरे उत्तर प्रदेश के लगभग 25 जिलों में चलाई जा रही है। संगठन की कार्यकर्ता बेटी के जन्म पर उसके घर जाकर उस नबजात बेटी को परी की तरह सजाती हैं।

सभी कार्यकर्ता एक स्वर में मंगल गीत गाती हैं, बेटी पर कविताएं सुनाकर कन्या भ्रूण हत्या पर रोक के लिए शपथ दिलाती हैं।
बता दें की संगठन की यह मुहीम लोगों को खूब भा रही है। जिस घर में बेटी का जन्म होता है,उस घर के लोग संगठन की कार्यकर्ताओं द्वारा माँ बेटी का स्वागत देखकर फुले नहीं समाते हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रष्टि सिंह,गीता सिंह, रंजीता, संघमित्रा, कपिल,जाग्रति,नाजरीन,रोली सिंह,मिथलेश, अंजू श्री वास्तव, नीतू,रिया,नैंसी, प्रिया सिंह, आदि लोग मौजूद रहीं।