बरेली :ब्राह्मणों के उत्पीडन से भड़का अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा

बरेली।अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्री अभिषेक तिवारी जी ने अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा की वर्चुअल संवाद बैठक के राष्ट्रीय संयोजक पद से बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारे ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न में लगी हुई है, अगर उत्पीड़न ना रुका तो अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा सड़कों पर उतर कर जवाब देगा. महानगर अध्यक्ष पीयूष मिश्रा विभु के संयोजन में हुए संबाद मे राष्ट्रीय संयोजक जी ने कहा कि ब्राह्मण किसी भी तरीके से उत्पीडन बर्दास्त नहीं करेगा. जिस ब्राह्मण ने भाजपा को सरकार तक पहुंचाया है .उसी के साथ जघन्य कांड किए जा रहे हैं और क्रूरतम व्यवहार किया जा रहा है.