सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डी-डी पुरम, बरेली में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर पूज्य महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित स्वच्छता रैली का शुभारंभ भी किया तथा उपस्थित जनसमुदाय से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर रखने का आह्वान किया।
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, स्वच्छता के इस संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।