टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता करने वाले बांग्लादेश का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। डेली सन की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अगले महीने भारत की राजधानी नई दिल्ली में होने जा रही एशियन राइफल और पिस्टल निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को मजूरी दे दी है। इससे पहले इस प्रतियोगिता में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, युवा और खेल मंत्रालय ने बुधवार को आधिकारिक सरकारी आदेश (GO) जारी करते हुए टीम को 2 से 14 फरवरी तक होने वाली इस चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति दी। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश ने इससे पहले टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का भारत दौरा रद्द कर दिया था।
बांग्लादेश का दोगलापन : टी20 विश्व कप 2026 के लिए की हाय-तौबा, निशानेबाजी टीम को दी भारत दौरे की इजाजत
