बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के छनिहा पुरवा जरर गांव में सीसी रोड में अतिक्रमण करने से मना करना युवक को भारी पड़क्षगया।, जहां पड़ोसी दबंगों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा। उनकी पिटाई से युवक का पैर फैक्चर होने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं घटना के बाद पीड़ित लोगों ने गिरवा थाना पहुंचकर शिकायत भी की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कार्यवाही न होने के कारण पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ ट्राई साइकिल में पहुंचकर एसपी कार्यालय में घटना की जानकारी दी है।
मीडिया से जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी लोगों ने सीसी रोड पर अतिक्रमण बालू, ईटा,रखना तथा रास्ते के सामने चबूतरे का निर्माण करना, इन सभी बातों पर उसने रोक लगाया था जिसके वजह से तीन लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी जिसके वजह से उसका पैर फैक्चर हो गया।
रिपोर्ट राजकुमार बांदा
