बांदा:पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई

मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित छेदू पुत्र स्व० गोरेलाल जाति खटिक (अनु०जाति)
ग्राम पोस्ट-सिकहुला, थाना-जसपुरा, का रहने वाला है पीड़ित दिनांक 21.02.2026 को शाम लगभग 08 बजे माँ ज्वालामुखी मन्दिर
में धूपबत्ती जला रहा था।
उसी समय गाँव का ही दबंग संजय सिंह पुत्र रामामगन
सिंह आ गया। अश्लील भाषा में अपशब्द कहते हुए कहा कि मन्दिर के अन्दर कैसे घुस गये बाहर से घूप
बत्ती लगाओ हमें भी पूजा करनी है। पीड़ित बाहर डर के मारे निकल आया।
जब संजय सिंह निकला तो मैंने हाथ जोड़कर कहा कि हमारी मजदूरी बहुत दिनों से‌पडी है दे दो। हम गरीब, मजदूर है। इतने में गाली देता हुआ चला गया कहा कि
अभी आकर मजदूरी देता हूं। मन्दिर के पास से मैं घर चला गया थोड़ी देर बाद एक राय होकर राममगन सिंह पुत्र गजराज सिंह हाथ में लाठी लिये हुये संजय सिंह रिवाल्वर लिये, शिवपूजन उर्फ लाली सिंह पुत्र राममगन सिंह कुल्हाड़ी लिये व
बिन्दा सिंह पुत्र भगवानदीन सिंह डण्डा लिये व एक व्यक्ति चेहरे में साफी बांधे था,
हाथ में लाठी लिए अन्धेरे के कारण उसे पहचान नही पाये।
ये पांचों व्यक्ति घर में घुसकर मारपीट करते हुए घसीटते हुये मन्दिर के प्रांगण में ले आये। मन्दिर के आसपास गॉव के बहुत व्यक्ति बैठे थे। शोर गुल सुनकर आकर बीच बचाव करने
लगे माँ कमला दौड़कर आयी और मुझे पकड़कर बचाने की कोशिश की तो उसे भी दंबगो लोगों उनको भी मारा। आरोप लगाते हुए कहा कि तुम्हारे लड़के को काटकर कुएं में फेंक देंगे हमारा
कुछ नही होगा, जिन लोगों ने बीच बचाव किया।
पुत्तू पुत्र केशन, कल्लू पुत्र
रंजीत, सर्वेश पुत्र स्वo सभाजीत इन लोगों को भी बहुत मारा इनके भी गम्भीर चोटे
है।
मेरा मोबाइल टच फोन नं0-9219465349 व 2500 रूपये जेब में पड़े थे, खीच
लिये। जिस समय मारपीट हो रही थी हम लोगों ने पुलिस को फोन
किया तो 112 नम्बर पुलिस आयी और थाने की पुलिस मौके में आयी
थी,लेकिन उन्होने कुछ नही किया और सुबह 10 बजे थाने बुलाया और पीड़ित छेदू पुत्त, कल्लू थाने गये और हम लोग 3 बजे तक थाने में बैठ रहे।
हम लोगों ने मेडिकल कराने के लिये कहा तो दरोगा जी ने मना कर दिया और उन्होने
कहा कि जब विपक्षी पार्टी आयेगी तभी मेडिकल करायेगें और दरोगा जो ने सादे पानी कागज में अंगूठा लगवा लिया।
मांग है कि उक्त प्रकरण में जांच पड़ताल करके कानूनी कार्रवाई करें।

रिपोर्ट राजकुमार बांदा

Leave a Comment