बांदा: महुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरोड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री गजेंद्र त्रिपाठी जी की प्रथम पुण्यतिथि बाल शिक्षा सदन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित जी ने बतलाया गजेंद्र त्रिपाठी अत्यंत ही सादा और सरल जीवन व्यतीत करने वाले कांग्रेस परिवार के सच्चे सिपाही थे कांग्रेस की नीतियों को सदा अपनाया और प्रचार प्रसार किया गया उनके द्वारा समय-समय पर महुआ ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में सभाएं आयोजित कर कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाता रहा आज वह हमारे बीच नहीं है हम उनके कांग्रेस के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना को नमन करते हैं कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संगठन संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने बतलाया की गजेंद्र त्रिपाठी अत्यंत ही मृदु भाषी व्यक्तित्व के धनी थे कांग्रेस परिवार के अभिन्न अंग थे उनके द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन कभी नहीं किया जा सकता आज वह हमारे बीच नहीं है फिर भी हम उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सदैव कांग्रेस की नीतियों और कार्यों का प्रचार प्रसार करते रहेंगे यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस अवसर पर उनकी याद में ब्रक्षा रोपड़ भी किया गया कार्यक्रम में अभिषेक बाजपेई ,रामकिशोर द्विवेदी, शिवकुमार तिवारी, बाबूलाल गुप्ता पूर्व प्रधान सजीवन रवि शंकर द्विवेदी ,केशव त्रिपाठी, वीरेंद्र, मेवालाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस कार्यक्रम के संयोजक विवेक त्रिपाठी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट राजकुमार बांदा
