बाँदा: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत् बालिकाओं के एक्सपोजर विजट वाहनों को जिलाधिकारी, बाँदा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।

छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक् समझ विकसित किये जाने, पाठ्यपुस्तकों में पढ़े गए इतिहास और विज्ञान के सिद्धातों को साक्षात देखने, रानी लक्ष्मीबाई जैसे ऐतिहासिक चरित्रों से प्रेरणा लेकर लेकर आत्मविश्वास बढ़ाना, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करने के उद्देश्य से राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जनपद में संचालित समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (कक्षा 6 से 8) में अध्ययनरत् छात्राओं का एक दिवसीय एक्सपोजर विजट हेतु छात्राओं को निर्धारित स्थल झांसी का किला ओर संग्राहलय जनपद-झांसी हेतु पं० जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के खेल प्रागंण से आज दिनांक 14 फरवरी, 2026 को प्रातः 09:30 बजे जिलाधिकारी महोदया, बाँदा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनत् बालिकाओं को एक्सपोजर विजिट हेतु बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 16 बसें (प्रत्येक विद्यालय से 02 बस) अधिकृत की गयी है। बालिकाओं की सुरक्षा-संरक्षा के दृष्टिगत समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रत्येक बस में 04 विद्यालय स्टाफ एवं 01 महिला एवं 01 पुरुष पुलिस कार्मिक तथा कार्यालय स्टाफ की तैनाती की गयी है।

इस मौके पर श्री अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी, बाँदा, श्री अव्यक्त राम तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाँदा एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

सवांददाता: राजकुमार