बांदा:ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर समाजसेवी रवि शिवहरे ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

बांदा -फतेहगंज (बाँदा) – समाजसेवी रवि शिवहरे ने ग्राम पंचायत कुरूहू के जरैला गांव एवं फतेहगंज क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी, बाँदा से भेंट कर तीन प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने जरैला गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने, थाना फतेहगंज से शहीद स्मारक तक 3 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का निर्माण करने और ग्राम पंचायत डढवा मानपुर में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग रखी।

रवि शिवहरे ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर लगातार अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कार्रवाई नहीं हो पा रही। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तीनों समस्याओं पर शीघ्र संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही कराने की मांग की।

रिपोर्ट राजकुमार बांदा

Leave a Comment