बाँदा :पैलानी तहसील क्षेत्र में एस डी एम अंकित वर्मा द्वारा जलवाए गए अलाव में हो रही लापरवाही!

बांदा /चिल्ला: शीत लहर के दृष्टिगत जनपद बांदा स्थित पैलानी तहसील के एसडीएम अंकित वर्मा के दिशा निर्देश पर चिल्ला लेखपाल ने दिनांक 09/12/2025से दिन मंगलवार से चिल्ला ग्राम के मुख्य सार्वजनिक स्थल उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक-चिल्ला के सामने अलाव जलवाया गया था जो कि आने जाने बाले मुसाफिरों और राहगीरों के लिए वरदान था अब देखिए लेखपाल विशाल भदौरिया का खेल 09/12/2025 से दिनांक 29/12/2025 तक सिर्फ और सिर्फ 100 किलो ही लकड़ी डलवाई गई है . जब इस बारे में बात की तो लेखपाल साहब ने बताया कि दिन में सिर्फ 2 घंटे ही अवाल जलने के आदेश हैं . अब सवाल है की इस तरह के भीषण ठंड और गलन में अगर दिन में सिर्फ 2 घंटे ही अलाव जलेगा तो आने जाने वाले मुसाफिरों और राहगीरों का क्या हाल होगा ? जबकि जिलाधिकारी द्वारा ठंड बढ़ जाने से आदेशित किया गया था कि मुख्य जगहों पर अलाव जलवाए जाए. लेकिन आदेशों में सिर्फ खाना पूर्ति हो रही है.