बाँदा:माफियाओं ने यादव की जमीन पर किया कब्ज़ा

बाँदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मर्दन्नाका मोहल्ले में रहने वाले मुन्ना यादव पर भू माफियाओं का कहर देखने का मामला सामने आया है।पीड़ित मुन्ना यादव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर एसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि गंछा रोड स्थित मौजा लड़का पुरवा में पैतृक जमीन है तीन भाई हम लोग है।मेरे हिस्से में दो बीघा जमीन है। जिस पर किसानी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता है।मेरे हिस्से की जमीन पर भू माफिया सपा के नेता मुन्ना, अलीम, गुफरान अप्पू, निवासी मर्दन नाका ने जबरन कब्ज़ा कर लिया है। दबंग मुन्ना व अलीम लगातार जमीन नाम करने के लिए दबाव बना रहे हैं। सपा नेता मुन्ना व अलीम ने जमीन पर कब्ज़ा करके अवैध प्लॉटिंग भी कर रहे हैं। पीड़ित मुन्ना यादव ने पुलिस अधीक्षक से बताया कि सपा नेता मुन्ना और अलीम दबंग लोग हैं इनके ऊपर हत्या का प्रयास, हत्या करना, जमीन कब्ज़ा करना, रजिस्ट्री चोरी करना, गैंगेस्टर एक्ट पर कार्यवाही जैसे मुकदमे दर्ज है। मुन्ना व अलीम सज़ा याफ्ता मुलजिम है।कभी भी पीड़ित की हत्या करवा सकते हैं। मुन्ना कहता है कि जमीन का बयनामा कर दो नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। मुन्ना और अलीम हत्या के आरोप में सज़ा भी काट चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि योगी सरकार में इन माफियाओं के हौसले बुलंद कैसे है।पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय चौकी व नगर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही क्यो नहीं कि अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग पर अबतक बुलडोजर क्यो नही चलाया गया।

सवांददाता : राजकुमार

Leave a Comment