बांदा -अन्ना जानवरों की समस्या के समाधान हेतु कमिश्नर व जिलाधिकारी से मिले किसान

बांदा -तहसील बबेरू अन्तर्गत दर्जनों गांव बड़ागांव ,आहार, मिलाथू, पल्हरी, शिव, मवई, पारा बिहारी,आलमपुर, बघेहटा, देवरथा, पंडरी, अनौसा ,रगौली, हरदौली, जुगरेहली, सिमोनी आदि गांवों में सैकड़ों अन्ना जानवर आवारा घूम घूम कर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है जबकि गम्भीर उक्त समस्या के समाधान हेतु पूर्व में समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक सहित अन्य ग्रामीणों ने दर्जनों बार संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस ब्लॉक तहसील एवं जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को बारम्बार अवगत कराया गया है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार गौ संरक्षण हेतु अरबों रुपए दिए जा रहे हैं ताकि किसानों की फसलों की रक्षा सुरक्षा करके उनकी आय दोगुनी की जा सके लेकिन सरकार के ही कर्मचारी अधिकारी उनके आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं साथ ही जिलाप्रशाशन के द्वारा शासन प्रशासन को भ्रामक व झूठी जानकारी देकर समाजसेवियों एवं समस्याओं से पीड़ित ग्रामीणों को ही झूठा साबित तथा तथ्यहीन मन गढ़ंत शिकायत करने का आरोप लगा रहे हैं

रिपोर्ट राजकुमार बांदा