बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जिलाधिकारी जे0रीभा को मांग पत्र प्रेषित करते हुए शहर के मध्य स्थित राइफल क्लब खेल मैदान में लगने वाली प्रदर्शनी को तत्काल प्रभाव से रोके जाने की मांग की गई है प्रेषित पत्र के माध्यम से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा जिला अधिकारी को अवगत कराया गया है कि खेल प्रेमियों के लिए एकमात्र स्थान राइफल क्लब ही है जहां पर खेल प्रेमी तरह-तरह के खेल खेल कर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाए जाने का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं वहीं दूसरी ओर अनेक खेल प्रेमी तरह-तरह के आयोजन कर अपनी कुशल दक्षता का परिचय समय-समय पर देते रहते हैं केंद्र सरकार द्वारा अग्नि वीर योजना जो युवा हित में चलाई गई है उस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी इस खेल के मैदान में की जाती है यहां पर प्रदर्शनी लगाना खेल प्रेमियों के साथ अन्याय है एवं एक दृष्टिकोण से प्रतिभावान खिलाड़ियों का शोषण भी है इसको तत्काल प्रभाव से खेल प्रेमियों के हित में रोका जाना चाहिए एवं सिर्फ खेल के लिए ही अनुमति दी जाए कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आक्रोशित होकर अपनी बात कही कि अगर अविलंब इस दिशा में कार्रवाई न की गई तो कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
Report Rajkumar Banda
