ग्राम तेरा-ब निवासी मोहनलाल साहू ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी सीमा साहू की शादी अतर्रा निवासी हर्षित के साथ तय हुई थी और शादी का कार्यक्रम अतर्रा के मिथलेश मैरिज हॉल में रखा गया था।
शादी समारोह के दौरान अतर्रा निवासी मुन्नू लाल अपने लड़के के साथ मैरिज हॉल पहुंचे और उनसे 3 लाख रुपये अतिरिक्त देने की मांग करने लगे। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि यदि 3 लाख रुपये नहीं दिए गए तो बारात वापस ले जाएंगे और शादी नहीं होगी।
अचानक की गई इस मांग से लड़की पक्ष के लोग हैरान और परेशान हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि पहले ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई थी, लेकिन शादी के समय दबाव बनाकर पैसे मांगने की कोशिश की गई।
मामले को लेकर मोहनलाल साहू ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
रिपोर्ट राजकुमार बांदा
