बांदा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मनरेगा मजदूर एवं ग्राम रोजगार सेवक की मजदूरी को लेकर विकास भवन में कांग्रेसियों द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजी एवं धरना देते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “वर्तमान में केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है, कांग्रेस शासन में मजदूरों के चतुर्मुखी विकास को दृष्टिगत रखते हुए मनरेगा योजना का शुभारंभ किया गया था लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार ने अपनी कुलथित विचारधारा के चलते नाम को परिवर्तित करने के साथ-साथ उसके स्वरूप को भी बदल दिया गया, पूर्व में काम करने वाले मजदूर की मजदूरी तत्काल सुलभ कराई जाती थी लेकिन इस सरकार में जनपद ही नहीं वरन पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी एवं संविदा में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवक का बकाया कई करोड़ शेष है, जो कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया है, मजदूरों के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं, गरीब मजदूर जनपद से दूसरे प्रदेशों में काम करने के लिए पलायन कर रहे हैं, तत्काल मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दी जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों में उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।”

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं जिला कोऑर्डिनेटर मनरेगा रमेश चन्द्र कोरी ने कहा कि “जनपद में करीब 8 माह से कई करोड़ों रुपया मनरेगा मजदूरों की मजदूरी एवं ग्राम रोजगार सेवक का भुगतान नहीं किया गया है, प्रशासन द्वारा इस दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई आज तक नहीं की गई है, अविलंब शासन को लिखा जाए और गरीब मजदूरों की मजदूरी मुहैया कराई जाए।”

इस अवसर पर निम्नलिखित व्यक्ति मौजूद रहे- शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सूरज बाजपेई, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेन्द्र गौरव, अमित तिवारी, शोएब रिजवी, जिला सचिव बाबूराम यादव, सीमा बाबी, कालीचरण साहू, अम्बिका प्रसाद खेंगर, भइयालाल पटेल, मीरा धुरिया, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, राजबहादुर गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, सुनील चौरसिया पिप्पी, लालबाबू राजपूत, वीरेन्द्र धुरिया उपस्थित रहे।

Leave a Comment