जिलाधिकारी श्रीमती जे o रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आवधिक श्रम बाल सर्वेक्षण एवं अनिगमित क्षेत्र के उद्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण के संबंध में बैठक संपन्न हुईl, बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वेक्षण का कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएl
बैठक में बताया गया कि जनपद बांदा में ASUSE के सर्वे का कार्य सितंबर , से दिसंबर 2025 तक किया गया ,जिसमें 36 एफएसयू इकाइयां आवंटित की गई थी जिसमें 12 ग्रामीण इकाइयां और 24 नगरी इकाइयां थी जिसके सापेक्ष 36 इकाइयों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है lवर्तमान में ASUSE सर्वे जनवरी 2026 से जून 2026 तक की अवधि में 36 FSU इकाइयां आवंटित की गई है, जिनका सर्वे का कार्य माह जनवरी 26 से प्रारंभ कर दिया जाएगाl
इस सर्वे कार्य में उद्यम की आर्थिक क्रियाकलाप की जानकारी दी जाती है सर्वे में उद्यम के प्रोपराइटर की जानकारी ,उद्यम के रजिस्ट्रेशन, उद्यम का वर्तमान वैल्यू तथा उद्यम की क्लोजिंग बैलेंस तथा ओपनिंग बैलेंस की जानकारी दी जाती हैl इस सर्वे द्वारा सकल मूल्य वर्धित का मापन किया जाता है जो वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन द्वारा अर्थव्यवस्था में व्यक्तिगत उत्पादकों, उद्योगों या क्षेत्र के योगदान को दर्शाता है जिसके द्वारा सरकारी नीतियों, आर्थिक क्रियाकलापों के लिए ठोस जानकारी प्राप्त होती हैl इसके द्वारा राज्य के 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाए जाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा हैl
रिपोर्ट राजकुमार बांदा
