बहराइच : युवा शक्ति को शक्ति का एहसास करा गए मुख्य अतिथि

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मंडल कार्यसमिति की बैठक एवं युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम अशोक मिश्रा स्मारक महाविद्यालय खुटेहना में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बृजेश पांडेय जी तो वहीं मंडल प्रवासी के रूप में रहे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्रधर शर्मा ज्ञानी जी वही कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अयोध्या गंगा त्रिपाठी जी सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद के बजाय कार्यों का महत्व दिया जाता है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हर नीचे से नीचे स्तर के लोगों को पूरा सम्मान देती है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के अस्तर पर कार्य करती है। भाजपा के द्वारा युवा मोर्चा को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आप सभी भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और भाजपा को मजबूत करें। मुख्य अतिथि भाजयुमो के सिद्धांतों की व्याख्या करते करते मौजूद युवाओ को युवा शक्ति का एहसास भी करा गए। विशेष शक्ति जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी मोर्चा पदाधिकारी व सदस्य अपने को पार्टी पदाधिकारी ना मानते हुए परिवार की तरह काम करते हुए भाजपा को मजबूत करने का कार्य करें। कार्यक्रम को इसके अतिरिक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गंगा त्रिपाठी, ने भी संबोधित किया।

द दस्तक24
मण्डल ब्यूरो चीफ
जवाहर लाल कुशवाहा