छात्राओं ने अधिकारियों से सर्वर ठीक करने और आवेदन की तारीख 10 दिन बढ़ाने की मांग की है। बायोमेट्रिक पूरा न होने पर कई छात्रों को लाभ नहीं मिलेगा। पिछले चार दिनों से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बायोमेट्रिक में दिक्कत आ रही है। इस वजह से कॉलेज के 1000 से ज्यादा छात्रों का सत्यापन रुका है उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह समस्या तहसील के अन्य विद्यालयों में भी है इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है अतिशीघ्र ही इसका निवारण हो जायेगा
उत्तर प्रदेश
आजमगढ़: छात्रवृत्ति वेबसाइट का सर्वर डाउन होने से फॉर्म भरने में हो रही दिक्कत अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग
Read in your preferred language.
आजमगढ़ :: आजमगढ़ जनपद के बुढनपुर तहसील स्थित जी एस एस पीजी कॉलेज कोयलसा में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में छात्राओं को परेशानी हो रही है। सर्वर डाउन होने से बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट नहीं लग पा रहा। यह समस्या कई दिनों से है। 15 अक्टूबर आवेदन की आखिरी तारीख है, जिससे छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने का डर सता रहा है।