बरौना कलां-एरवा कटरा मार्ग पर सभापुर पुलिया के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक बहोरपुर, एरवा कटरा का निवासी बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ई-रिक्शा में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, केवल चालक ही था।
चालक के सिर में मामूली चोट लगी है। ई-रिक्शा के अगले शॉकर और सामने का शीशा टूट गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से ई-रिक्शा को खेत से सीधा खड़ा किया गया।
सवांददाता : सतेंद्र यादव
