शासनादेश संख्या 19/2023/3975/58-1-2022/1 (22) 10 टी.सी. दिनांक 21.03. 2023 में वर्णित व्यवस्थानुसार जनपद के शहरी एवं ग्रामीण परिक्षेत्रों में संचालित 22 परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर मानदेय पर आधारित नियुक्ति हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रयागराज के विज्ञापन सं० सी-3899 दिनांक 15.10.2024 के द्वारा सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए विभागीय वेब साइट http://upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 05.11.2024 तक प्राप्त किये गए। चयन समिति द्वारा अंतिम रूप से 452 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन कर लिया गया है। जिसके परिणाम की सूची जनपद स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय विकास भवन एवं संबंधित परियोजना कार्यालयों पर चस्पा कर दिया गया है जिसे जनपद कार्यालय / संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर किसी भी कार्य दिवस पर जाकर देखा जा सकता है। उक्त के अतिरिक्त शीघ्र ही आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगभग 673 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
