Sunday, 18 October 2026 | 4:27 AM
भारत

अरवल दंडाधिकारी ने किया 16 मामले का त्वरित निबटारा

Share:
अरवल दंडाधिकारी ने किया 16 मामले का त्वरित निबटारा
Read in your preferred language.
द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
अरवल, 16 अक्टूबर ।  जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा आज जिला समाहरणालय में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया और 16 मामले का तुरंत निबटारा किया गया। जिससे आमलोगों को प्रशासन के प्रति काफी भरोसा हुआ।

जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में लगभग 16 नागरिकों ने अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से भूमि विवाद, कब्जा, अतिक्रमण, आवास योजना, गृह रक्षा वाहिनी, अंचल कार्यालय, थानाध्यक्ष कार्यालय, उप विकास आयुक्त कार्यालय, आईसीडीएस कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित थीं।

जिला पदाधिकारी द्वारा अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें।

जिन मामलों का निबटारा किया गया उनमें दो प्रमुख मामले यह है कि अरवल प्रखंड स्थित ग्राम बैदराबाद निवासी ममता कुमारी द्वारा बताया गया कि मेरे ही गाँव के घनश्याम सुंडी एवं अन्य लोगों द्वारा मेरा मकान तोड़ दिया गया है, जिससे पूरा परिवार बेघर हो गया है। इस पर DM ने अंचलाधिकारी अरवल को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

दूसरा मामला कुर्था प्रखंड स्थित ग्राम धमौल निवासी विजय साव का है। उसके द्वारा बताया गया कि मेरी खरीदारी जमीन पर मेरे ही गाँव के लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है, कब्जा मुक्त कराने की कृपा की जाए। इस पर DM ने अंचलाधिकारी सोनभद्र वंशी सूरजपुर को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया।