एटा में शस्त्र लाइसेंस समर्पण अभियान को मिल रहा जनसमर्थन
दस्तक चाणक्य
संवाददाता लोधी रघुवीर सिंह राजपूत
एटा। जनपद में चलाए जा रहे ‘स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस समर्पण अभियान’ को नागरिकों का लगातार समर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत कई जागरूक नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने शस्त्र लाइसेंस समर्पित कर प्रशासन के प्रयास में सहयोग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने लाइसेंस स्वेच्छा से समर्पित करने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने नागरिकों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम समाज में शांति, सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक भावना को बढ़ावा देते हैं। प्रशासन ने अभियान में सहयोग करने वाले नागरिकों का आभार जताते हुए अन्य लाइसेंसधारकों से भी नियमानुसार स्वैच्छिक सहयोग की अपील की।