Friday, 30 October 2026 | 5:48 PM
उत्तर प्रदेश

बस्ती में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा अर्जक त्यौहार एकता दिवस और विज्ञान दिवस

Share:
बस्ती में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा अर्जक त्यौहार एकता दिवस और विज्ञान दिवस
अर्जक सत्व मासिक पत्रिका का विमोचन भी होगा
द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
बस्ती(उत्तर प्रदेश)।
मानववादी संगठन अर्जक संघ द्वारा आगामी 31 अक्टूबर को बस्ती के प्रेस क्लब में एकता दिवस सह विज्ञान दिवस नामक त्यौहार मनाया जाएगा। उस अवसर पर आयोजित समारोह में "अर्जक सत्व" नामक पत्रिका का विमोचन भी होगा। इसके पूर्व अर्जक मासिक पत्रिका के नाम से प्रकाशित हो रहा था। पर भारत सरकार के पंजीयक ने अर्जक सत्व के नाम से पत्रिका का रजिस्ट्रेशन कर दिया है।समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम निवास वर्मा करेंगे,जबकि विमोचन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारती करेंगे।
स्मरणीय है कि 31 अक्टूबर की सरदार पटेल की स्मृति में एकता दिवस और अर्जक प्रणेता चौधरी महराज सिंह भारती की स्मृति में 1 नवंबर को विज्ञान दिवस नामक अर्जक त्यौहार मनाया जाता है। इस बार दोनों त्यौहार 31 अक्टूबर को ही मना लिया जायगा। उस मौके पर देश भर के अर्जक नेता शामिल होने वहां पहुंच रहे हैं।