सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लखनऊ, मैनपुरी, अंबेडकरनगर और संतकबीर नगर में हुई घटनाओं का उल्लेख कर कहा कि भाजपा की सरकार बेटियां सुरक्षित नहीं है।
महिलाओं और बेटियाें के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे है। सपा प्रमुख ने कहा कि महिलाओं के साथ देश में सबसे ज्यादा अपराध में उप्र हो रहे है। मैनपुरी में शनिवार को 11वीं की छात्रा की गला घोंट कर हत्या हो गई। अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में दलित छात्रा का शव खेत में मिला। संतकबीरनगर में कंप्यूटर सेंटर पर काम करने वाली महिला की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी गई। लखनऊ के चिनहट में महिला से दुष्कर्म हुआ।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास झूठे वादे और झूठे दावों के अलावा कुछ नहीं है। इनका एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर है।
