लालू के लाल तेज प्रताप यादव का एक और दावा, खुद को बताया ‘किंगमेकर’

पार्टी से निकाले जाने के बाद से तेज प्रताप यादव लगातार एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर उनके दिए गए बयान सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसा कहा है जिससे बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वह ही अगले लालू यादव हैं। इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के बाद उनके भाई तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें, लेकिन वह किंगमेकर की भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह विधायक हैं और अब वह क्षेत्र का दौरा शुरू करेंगे। वह जनता के बीच जाएंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका निपटारा करेंगे। उन्होंने कहा वह जल्द ही जनता दरबार लगाना शुरू करेंगे।