संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अभिषेक यादव द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन, पीलीभीत में पुलिस कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल व प्रतिसार निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह एवं अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।
सवांददाता : रामगोपाल कुशवाहा
