एक अभिनेत्री ने एक्टर धनुष के मैनेजर पर लगाया आरोप, कास्टिंग काउच का है मामला

ये अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि मान्या आनंद हैं, जो तमिल टेलीविजन की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री ने सिनेउलुगम से बातचीत में एक्टर धनुष के मैनेजर श्रेयस से बातचीत के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि श्रेयस ने उनसे कहा, ‘एक कमिटमेंट है।’ आगे अभिनेत्री ने श्रेयस से पूछा कि कैसी कमिटमेंट? मैं कमिटमेंट क्यों दूं? एक्ट्रेस ने किसी भी अनैतिक शर्त को मानने से साफ इनकार कर दिया। अभिनेत्री ने आगे आरोप लगाया कि उनके इनकार के बाद, श्रेयस ने कहा, ‘आप धनुष सर के होते हुए भी उनकी बात नहीं मानेंगी?’ इस घटना के बाद, मान्या आनंद ने बताया कि श्रेयस ने उनसे कई बार संपर्क किया। और यहां तक कि उनके पहले मना करने के बावजूद एक स्क्रिप्ट भी पोस्ट की। हालांकि आगे बातचीत के दौरान जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या उन्होंने श्रेयस द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट देखी है। इस पर उन्होंने कहा, ‘नहीं, मैंने उसे नहीं पढ़ा। मैं फिल्म नहीं कर रहा हूं। हम कलाकार हैं, हम कुछ और काम कर रहे हैं। आप हमसे काम लेते हैं, लेकिन बदले में कुछ और की उम्मीद नहीं कर सकते। अगर हम आपकी मांगें मान लेते हैं, तो हमारा नाम कुछ और होगा। मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि लोग इस चलन को पहचानें और इसे सुलझाएं।’