Friday, 30 October 2026 | 7:30 PM
भारत

सामूहिक अवकाश पर गए अमीनो को तीन दिनों के अंदर काम पर लौटने की चेतावनी

Share:
सामूहिक अवकाश पर गए अमीनो को तीन दिनों के अंदर काम पर लौटने की चेतावनी
पटना से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जो राजस्व कर्मचारी और अमीन सामूहिक अवकाश पर गए हैं वे तीन दिनों के अंदर काम पर वापस लौट आए।
 राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में दोनों संघों के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय वार्ता हुई है और  कर्मचारियों की मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लोकहित और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए काम पर लौटने की अपील की गई। विभाग ने स्पष्ट किया, तीन दिनों के भीतर योगदान देना सभी संबंधित कर्मियों के लिए  जरूरी होगा।