बाँदा जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन भेजकर निजी वाहन फिटनेस सेंटरों में हो रही कथित धांधली और अनावश्यक शुल्क वसूली की शिकायत की है। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर प्राइवेट फिटनेस सेंटर शुरू होने के बाद वाहन स्वामियों को भारी परेशानी हो रही है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने प्रत्येक जिले में फिटनेस सेंटर खोलने के निर्देश दिए थे, ताकि पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़े। यह कदम सराहनीय है, लेकिन अधिकांश जिलों में अभी केवल एक ही सेंटर संचालित हो रहा है। इससे वाहन मालिकों से मनमाने शुल्क वसूले जा रहे हैं। व्यापार मंडल ने मांग की है कि निजी फिटनेस सेंटर शुरू होने के साथ सरकारी सेंटरों को बंद न किया जाए। ज्ञापन जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ, महामंत्री कमलेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दिया।
Report : राजकुमार बांदा
