अक्षय कुमार ने की सलमान खान की एक्टिंग की तारीफ, बोले- उनका रोना दिल को छू जाता है

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दोनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में है. उनकी ये फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. वहीं, अक्षय कुमार इन दिनों कई इंटरव्यूज भी दे रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सलमान खान की जमकर तारीफ की है.

शुभांकर मिश्रा संग बातचीत में अक्षय कुमार ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा, ‘सलमान बहुत ही अच्छे लगते हैं. बहुत कम ऐसे एक्टर होते हैं जो रोते हुए भी अच्छे लगते हैं, लेकिन जब सलमान स्क्रीन पर रोते हैं तो सच में दिल को लगता है कि उन्हें वाकई हर्ट हुआ है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी एक-दो फिल्मों में वो रोए हैं. जब मैंने देखा तो ऐसा लगा कि वो सच में रो रहे हैं. मेरी फिल्म ‘जान-ए-मन’ में भी जब वो रोए थे, तो मुझे लगा कि वो असल में रोए थे. वो बहुत प्यारे इंसान हैं.’ बता दें, अक्षय कुमार और सलमान खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है. दोनों ‘मुझसे शादी करोगी’ (2004), ‘जान-ए-मन’ (2006) और ‘तीस मार खान’ (2010 – कैमियो) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब सराहा गया.