समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस बुलडोजर से समाजवादी पार्टी कार्यालय को गिराया जा रहा है। वही बुलडोजर ढूंढ कर उनका स्मारक गिराया जाएगा। इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं है। मुसलमान, यादव, ब्राह्मण के घर गिराए गए हैं। बुलडोजर चलने के दौरान मां-बेटी जिंदा जल गई थी। आज वह श्राप दे रही होंगी। आज कमजोर लोगों को डराया जा रहा है। लेकिन यही कमजोर मौका मिलने पर इनका इलाज कर देंगे। अखिलेश यादव पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने वालों की हैसियत नहीं है कि अखिलेश दुबे की फर्जी बनी हुई बिल्डिंगों पर बुलडोजर चला दें। केवल कमजोर को डरा सकते हैं। धार्मिक मुद्दों को लेकर के अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि देश की बर्बादी का हर वह व्यक्ति जिम्मेदार है। जिसे लगता है कि शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार से ज्यादा महत्वपूर्ण धार्मिक मुद्दे हैं। आज हम परियार को याद करते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठे लोग हैं। यदि देश, समाज, भाईचारा को बचाना है तो भाजपा को हटाओ। सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है। अब तो नौकरी से लोगों को हटाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। कभी बायोमेट्रिक के माध्यम से आने के निर्देश दिए जाते हैं। जो सरकार 27 हजार विद्यालय बंद कर रही हो। सरकार के पास इसका क्या जवाब है? पीडीए पाठशाला पढ़ाने जाती है तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाता है पहली सरकार है जो पढ़ाने वालों पर मुकदमा लिखवा रही है। भारत सरकार को पंजाब की खुशहाली के लिए 15 हजार करोड रुपए से ज्यादा की मदद देनी चाहिए। वहां के सर्वे बता रहे हैं कि 15 हजार करोड़ रुपए अधिक की मदद मिलने के बाद पंजाब के हालात सुधरेंगे।
