बिहार में उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में टूट की आहट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ही अंदाज में बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है. दरअसल उपेन्द्र कुशवाह के आवास पर आयोजित ‘लिट्टी-चोखा’ पार्टी आयोजित की, जिसमें उनके तीन विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह शामिल नहीं हुए. जबकि तीनों पटना में ही थे. यही नहीं तीनों ने दिल्ली में बीजेपी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से से मुलाक़ात की.
इस पर अखिलेश यादव ने लिखा, “भाजपा राज में ‘बाटी-चोखा’ भी नहीं केवल ‘माटी-धोखा’ खाने को मिलता है.” उन्होंने आगे लिखा, “भाजपा किसी की सगी नहीं है. आज भाजपाई कहलाना एक नकारात्मक पहचान का पर्याय बन चुका है.” अखिलेश यादव ने कहा कि आज कोई भी स्वाभिमानी बीजेपी के साथ खड़ा नहीं होना चाहता.
