Friday, 30 October 2026 | 7:32 PM
भारत

भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की

जापान के आइची-नागोया में सितंबर-अक्तूबर में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए भारत के बाद अब पाकिस्तान ने भी अपनी क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। पाकिस्तान ने भी टी20 प्रारूप के लिए मजबूत स्क्वॉड चुना है, जिससे टूर्नामेंट में एक और हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबले की उम्मीद बढ़ गई है। पाकिस्तान क्र
Share:
भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की

जापान के आइची-नागोया में सितंबर-अक्तूबर में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए भारत के बाद अब पाकिस्तान ने भी अपनी क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। पाकिस्तान ने भी टी20 प्रारूप के लिए मजबूत स्क्वॉड चुना है, जिससे टूर्नामेंट में एक और हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबले की उम्मीद बढ़ गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए साहिबजादा फरहान को कमान सौंपी है। वहीं, अब्दुल समद उपकप्तान बनाए गए हैं।

पाकिस्तान ने ऑलराउंडर सलमान अली आगा की जगह सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को कप्तानी सौंपी है। आगा को टीम से बाहर भी कर दिया है। पाकिस्तान भारत की नकल करता दिख रहा है। जिस तरह भारतीय टीम से सूर्यकुमार को हटाकर नया कप्तान चुना गया, ठीक पाकिस्तान भी उसी तरह की नकल कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तान ने सलमान के समय कोई उपकप्तान नहीं बनाया था, लेकिन अब जैसे ही भारत ने एक नए खिलाड़ी तिलक वर्मा को उपकप्तान चुना, पीसीबी ने भी एक नए खिलाड़ी अब्दुल समद को उपकप्तान बना दिया। पाकिस्तान की नौटंकी इधर भी जारी है।

फरहान टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। विकेटकीपर उस्मान खान भी टीम में शामिल हैं, जिन्होंने हाल के महीनों में प्रभावित किया है। हालांकि पाकिस्तान ने अपने कई बड़े खिलाड़ियों को इस टीम में जगह नहीं दी है। बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान जैसे स्टार खिलाड़ियों को एशियाई खेलों की टीम से बाहर रखा गया है।

क्रिकेट में पाकिस्तान का रिकॉर्ड फीका
क्रिकेट 2010, 2014 और 2022 के एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है। 2022 संस्करण (जो 2023 में आयोजित हुआ था) में पाकिस्तान चौथे स्थान पर रहा था। टीम ने एक मुकाबला जीता, जबकि दो मैचों में हार झेलनी पड़ी थी। अब जापान में होने वाले एशियाई खेलों में पाकिस्तान उस प्रदर्शन को सुधारना चाहेगा, जबकि भारत स्वर्ण पदक बरकरार रखने के इरादे से उतरेगा।