अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र ने यूपीएसएस एजेंसी मंडी समिति बांदा एवं द्वितीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी दौरान खाद विभाग के मंडी में स्थित दो धान क्रय केंद्रों (प्रथम एवं द्वितीय) का भी निरीक्षण किया गया।केंद्र प्रभारी श्री संजय शर्मा को निर्देश दिए गए कि किसानों के धान की तौल का भुगतान किसी भी हाल में लंबित न रखा जाए। केंद्रों पर पर्याप्त बोरे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा आने वाले हर किसान को नियमानुसार टोकन देकर तत्काल तौल कराई जाए। जिन किसानों की तौल हो चुकी है, उनकी क्रॉस चेकिंग करते हुए दो किसानों को फोन किया गया। इनमें से एक किसान श्री देवी चरण (ग्राम महुआ) से फोन पर वार्ता कर धान बेचने की पुष्टि की गई।खाद विभाग द्वारा मौके पर तौल कार्य चल रहा था। वहाँ किसान भगवान दीन एवं अन्य उपस्थित किसानों से मंडी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। केंद्र प्रभारी श्री संदीप कुमार भारती को सख्त निर्देश दिए गए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, क्योंकि किसान हमारे देश के अन्नदाता हैं।
रिपोर्ट राजकुमारबांदा
