एडम जाम्पा ने T20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते 20 फरवरी को आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ओमान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई थी। लेकिन उन्होंने अपना वर्ल्ड कप का अभियान ओमान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराया। इस मैच में कंगारू टीम के लिए अनुभवी लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते उन्होंने एक नहीं बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड बना डाले।


ओमान के खिलाफ एडम जाम्पा ने 3.2 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट लिए। उनको इस परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। एडम जाम्पा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब टी20 विश्व कप में 6 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हो गए हैं। एडम जाम्पा ने इस मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है। क्रिस गेल के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 5 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 8 बार टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

Leave a Comment