अभिषेक शर्मा का धमाका, पूरी दुनिया में यह कारनामा करने वाले बनें इकलौते बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रमशः फिल साल्ट, सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस के नाम दर्ज था. जिन्होंने 25 या उससे कम गेंदों में क्रमशः सात-सात बार अर्धशतक लगाए थे. मगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में महज 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए अभिषेक शर्मा ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. खबर लिखे जाने तक अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में आठ बार अर्धशतक लगाया है.