तेजस्वी प्रकाश उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग और प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट बटोरती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को साइको सैयां में देखा गया. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी की शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है.
तेजस्वी जहां भी जाती हैं, उनकी एक झलका पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. लेकिन, एक बार उनका पाला एक सनकी फैन से पड़ गया, जिसकी वजह से वो बुरी तरह से डर गई थीं.ये सनकी फैंस हर रोज तेजस्वी के घर पहुंच जाता था और उनके आंगन में एक लेटर डाल जाया करता था.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी ने उस शख्स का जिक्र किया. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि कैसे उनके परिवार और करण कुंद्रा ने मिलकर उस सनकी फैन से तेजस्वी का पीछा छुड़ाया.इसके लिए उन्हें पुलिस की भी हेल्प लेनी पड़ी थी.
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी ने बताया,’एक स्टॉकर था, जो मेरा पीछा करता था.वो रोज मेरे घर आता था.मैं एक रो हाउस में रहती हूं, तो इसलिए घर में एक आंगन है.वो फैन वहां चिट्ठियां छोड़ जाता था. हर बार जब मैं घर से बाहर निकलती, तो मुझे वो चिट्ठियां दिखतीं और मैं सोचती कि ये किसने किया होगा. हमने बड़ी समझदारी से कैमरे लगवा लिए, लेकिन हम उसे पकड़ नहीं पाए.’
तेजस्वी ने बताया कि एक दिन उनके होश तब उड़ गए जब वो घर पर अकेली थीं और वो आदमी अंदर घुस आया.एक्ट्रेस ने बताया,’एक दिन जब मैं घर में अकेली थी, वो अंदर आ गया. मेरा ड्राइवर और मां आ गए और उन्होंने उसे बालकनी में ही पकड़ लिया. पहले करण कुंद्रा ने उसे हैंडल किया और फिर हम उसे पुलिस के पास ले गए.’ मालूम हो तेजस्वी इन दिनों लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रही हैं.
