बदायूं के ग्राम वितरोई में भेड़ों पर शिकारी जानवर का हमला

जनपद बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र एवम वन रेंज बदायूं क्षेत्र व तहसील सदर बदायूं क्षेत्र के ग्राम वितरोई में 17/18 जनवरी 2026 की अर्द्ध रात्रि के लगभग सचिन चिक के घर पर लगभग 61 भेड़े पाली जा रही थी बाड़े मे अचानक कुत्ता प्रजाति जानवर ने (जैसे भेड़िया, लकडबग्गा, सियार ) ने हमला बोल दिया जिससे भेड़ो मे अफरा तफरी मचने से ज़ब भेड स्वामी ने देखा ज़ब तक उक्त हमलाबर जानवर पांच भेड़ो को मृत कर गया एक गंभीर रूप से घायल एवम 13 अन्य घायल हो गई तितालीस भेड़ो सुरक्षित बच गई भेड़ स्वामी सचिन ने वन बिभाग को सूचना दी सूचना पर पहुंची वन रेंजर की तीन सदस्य टीम ने आकर पशुचिकित्सा अधिकारी उझानी को सूचित किया पशुचिकित्साधिकारी उझानी ने पांच मृत भेड़ो के शवों का पोस्टमार्टम किया घायलों का उपचार किया उधर राजस्व बिभाग की ओर से हल्का लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट तहसील दार सदर बदायूं को मुआवजा दिलाने कारवाही की है गांव मे चर्चा का विषय व खौफ बना है की कौन सा जानवर ने हमला किया है

17/18 जनवरी 2026 की अर्द्ध रात्रि( सोमवार ) को सचिन पुत्र दयाराम जाति चिक अनुसूचित जाति के बाड़े मे कुल 61 भेड़े थी अचानक जंगली कुत्ता प्रजाति के (भेड़िया, लकडबग्गा, सियार, आदि )ने हमला बोल दिया जिसमे 05 भेड़े मार दी 01 भेड़ को गंभीर घायल, 13 भेड़ को घायल कर दिया भेड़ो की हलचल से भेड़ स्वामी सचिन ने देखा की कोई जंगली जानवर हमला करकर भाग गया सूचना पर पहुंची तीन सदस्य की टीम वन रेंजर विकास कुमार वरुण, एवम वन आरक्षी विकेंद्र शर्मा, आदित्य गंगवार ने देखा की पद चिन्ह कुत्ता प्रजाति के होने से भेड़िया,सियार,लकडबग्गा, आदि जानवर के द्वारा हमला किया गया है वन बिभाग ने मृत भेड़ो का पोस्ट मार्टम कराने एवम घायलों का उपचार कराने को पशुचिकित्साधिकारी उझानी डॉ विवेक माहेश्वरी को बुलाकर घायल भेड़ो का उपचार कराया तथा मृत भेड़ो का पोस्टमार्टम कराया तहसील प्रशासन से हल्का लेखपाल ने शासन द्वारा प्रदत्त दैवीय आपदा की अनुदान राशि दिलाने की कारवाही तहसीलदार सदर बदायूं को प्रेषित की गई उक्त घटना को लेकर गांव बितरोई मे खौफ बना है सभी मे खतनाक जानवर का भाय व्याप्त है सचिन चिक के घर मे मायूसी छायी है अब अगले दिन किस घर मे हमला होता है या नहीं आने बाले दिनों मे पता चलेगा

सोमवार रात लगभग 11:39 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात शिकारी जानवर भेड़ों के बाड़े में घुस आया। हमले में सचिन पुत्र दयाराम की 6 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अचानक हुए इस हमले से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते शिकारी जानवर को नहीं पकड़ा गया तो भविष्य में जनहानि का खतरा भी हो सकता है।

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। थाना मुजरिया पुलिस का कोई रोल नहीं मालूम पड़ा

थाना प्रभारी निरिक्षक ज्योति सिंह ने बताया की मामला हम से नहीं वन बिभाग से जुडा है पीड़ित ने तहरीर वन बिभाग को दी होंगी हमारे यहाँ कोई कार्यवाही नहीं की गई

डॉ एन पी एस सैलानी
जिला ब्यूरो चीफ बदायूं