फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और कुल 300 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा।
मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात-100 पद), एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी इंडिया प्रा. लि. (हरियाणा-50 पद), एसकेएच मेटल लि. (गुरुग्राम-50 पद), कृष्णा मारुति लि. (गुरुग्राम-50 पद), टाटा मोटर्स (लखनऊ/रुद्रपुर उत्तराखंड-50 पद, केवल दिव्यांगजन के लिए), सेनदन विकास (पलवल हरियाणा-50 पद, केवल दिव्यांगजन के लिए) तथा एनटीएफ इंडिया प्रा. लि. (मानेसर हरियाणा-50 पद) शामिल हैं।
इस रोजगार मेले में इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट एवं बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपना वायोडाटा, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मार्कशीट, आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/बीटेक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।
संस्थान प्रशासन ने योग्य एवं इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के इस अवसर का लाभ उठाएं।
