गया जिले के बांके बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम जमुआर खुर्द में बुधवार को माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन शहीद सुभाष कुमार के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
मंत्री के आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों ने शहीद सुभाष कुमार के सम्मान में बिशनपुर मोड़ पर उनके नाम से भव्य मुख्य द्वार (गेट) का निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आश्वासन दिया कि शहीद सुभाष कुमार के नाम पर बिशनपुर मोड़ पर गेट का निर्माण कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि शहीद सुभाष कुमार के नाम पर बनने वाला यह द्वार क्षेत्र के वीर सपूत की शहादत, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक होगा। इससे आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी और क्षेत्र के लोग अपने वीर सपूत को सदैव याद रख सकेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष टूटू खान, जिला अध्यक्ष एकराम खान, प्रखंड अध्यक्ष अजमत खान, सुदामा कुमार, वीरेंद्र शर्मा, सुमित कुमार, विनय मंडल, महेंद्र मांझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.