प्रयागराज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ‘यूपी डायलॉग – चैप्टर 2’, 250 से अधिक युवा हुए शामिल

‘UP Decade’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर हुआ सार्थक संवाद; लॉ एंड ऑर्डर, युवाओं के लिए अवसर और धार्मिक पर्यटन पर रहा विशेष फोकस

प्रयागराज, 13 सितंबर 2026:

‘फ्रेंड्स ऑफ यूपी’ द्वारा रविवार को प्रयागराज में आयोजित ‘यूपी डायलॉग – चैप्टर 2’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 250 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

‘यूपी डायलॉग’ का उद्देश्य युवाओं को उत्तर प्रदेश में पिछले एक दशक के दौरान हुए परिवर्तन, विकास कार्यों और नए अवसरों से जोड़ना तथा विशेषज्ञों के साथ सार्थक संवाद का मंच उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर ‘UP Decade’ के तहत उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा, नीति-निर्माण और बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से कानून-व्यवस्था, युवाओं के लिए अवसर और धार्मिक पर्यटन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में कानून, अर्थव्यवस्था और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने युवाओं के साथ संवाद किया। वरिष्ठ अधिवक्ता अर्चना सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त एवं एवं सुदृढ़ हुई है ,सरकार की विभिन्न नीतियों का सबसे अधिक लाभ युवाओं को मिल रहा है, इसलिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही उनके सुरक्षित और सशक्त भविष्य की कुंजी है।

इसके अलावा अरुणेश सिंह जी ने अर्थशास्त्र, वित्त और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। प्रो. राजेश कुमार गर्ग ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए युवाओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रघुराज जी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए समाज और राज्य के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका पर बल दिया।

कार्यक्रम को दो प्रमुख संवाद सत्रों में विभाजित किया गया था, पहले सत्र में आमंत्रित वक्ताओं के साथ संवाद हुआ, जबकि दूसरे सत्र में युवाओं के साथ प्रश्नोत्तर और खुला संवाद आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से अपने विचार और प्रश्न साझा किए।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment