फर्रुखाबाद:विनोद निषाद हत्याकांड और चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 13 सितंबर 2026 गोण्डा जनपद में विनोद निषाद की हत्या तथा पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के मामले को लेकर पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय, फर्रुखाबाद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने विनोद निषाद हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।

कार्यकर्ताओं ने चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही। साथ ही चन्द्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

इस दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष सूरज गौतम, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष पवन गौतम, जिला प्रभारी संदीप कुमार, कर्मवीर उर्फ पिंटू जाटव, आशु भारती, रोहित गौतम, रविंद्र कुमार गौतम, रंजीत गौतम, सादिक खान, आलोक कुमार, दिलीप गौतम, राहुल गौतम और सत्यम वाल्मीकि सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि विनोद निषाद के परिवार को न्याय दिलाने और चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होने तक संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

ज्ञापन देने पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता व्यक्त करते हुए “आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) किसान मोर्चा जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।

Leave a Comment