फर्रुखाबाद:अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संत ईश्वर दास जी महाराज रहे मुख्य अतिथि

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 13 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु एवं प्रेरणास्रोत ब्रह्मलीन महंत पूज्य श्री अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में विजयलक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत संत ईश्वर दास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत ईश्वर दास जी महाराज एवं अरविंद शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि संत ईश्वर दास जी महाराज ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के जीवन, त्याग, तपस्या और हिंदुत्व के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श समाज को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में एकता एवं जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों को परिचय पत्र एवं आरडी कार्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार साथियों का भी मंच से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद शुक्ला ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने संगठन की एकता को प्राथमिकता देने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

इस अवसर पर अनुराग दुबे, गौरव शुक्ला, आर्यन बाजपेई, मनीष श्रीवास्तव, सुमित जोशी, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमलकांत, अमित गुप्ता, बृजमोहन सिंह, अमित वर्मा, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के विचारों और उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Comment