सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं जनपदीय अधिकारियों के साथ मा0 प्रभारी मंत्री जी ने बैठक व प्रेस वार्ता कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की।
प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरन्तर सेवाकाल की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक) द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जायेगा
सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की अविरल जनसेवा का सम्मान।
12 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण की उपलब्धियों से कराया जायेगा परिचित।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर।
अभियान के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से छूटे एवं वंचित पात्र लोगों को किया जाएगा आच्छादित।
कासगंज, 13 सितंबर 2026। मा0 मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश एवं जनपद कासगंज के मा0 प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक/प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से तैयारियों की ली जानकारी।
मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जनपद में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के विगत 10 वर्षों में किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं से छूटे एवं वंचित पात्र लोगों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। अभियान में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की भावना के साथ व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 07 बजे ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाने की योजना है। इसके साथ ही ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा- विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के दौरान चित्रकला, निबंध, भाषण, वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। नुक्कड़ नाटक, डिजिटल एवं रील अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सम्मान किया जाएगा।
‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, दिव्यांगजन सहयोग, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग, गौशाला एवं अमृत सरोवरों में श्रमदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित कर पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान के सभी कार्यक्रमों की माइक्रो लेवल कार्ययोजना के अन्तर्गत कार्य योजनाओं एवं विकास कार्यों का प्रमाणिक डेटा संकलित करते हुए उनका प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान की गतिविधियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में मा0 सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, मा0 अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, मा0 विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद, जिला परियोजना निदेशक प्रतिमा निमेष, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
