फर्रुखाबाद:महंत अवैद्यनाथ जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं पत्रकार सम्मान कार्यक्रम 12 सितंबर को

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 सितंबर 2026 विश्व हिन्दू महासंघ, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु एवं प्रेरणास्रोत ब्रह्मलीन महंत पूज्य श्री अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कलमकार पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम 12 सितंबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे गुड़गांव देवी मंदिर के पास स्थित विजयलक्ष्मी फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक हाउस, फर्रुखाबाद में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत श्री ईश्वर दास जी महाराज होंगे।

विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के जीवन, उनके सामाजिक एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों तथा उनके विचारों को स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर पत्रकार साथियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों को आई-कार्ड एवं अंगवस्त्र प्रदान किए जाएंगे तथा माला पहनाकर उनका सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार साथियों के लिए जलपान, नाश्ता, मिष्ठान एवं शीतल पेय की व्यवस्था भी की गई है।

जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ जी महाराज का जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके विचारों और सेवा भाव को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार साथियों से अपने साथियों सहित निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment